नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा हिरल का उपन्यास नागौर जिले के जायल में लोकार्पित

Share

उदयपुर/नागौर, 15 नवम्बर: राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश (RASE) का 22वां दो दिवसीय अधिवेशन नागौर जिले के जायल में शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें उदयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की 14 वर्षीया नवीं कक्षा की छात्रा हिरल शर्मा का अंग्रेजी उपन्यास “LISA AND THE TALKING BIRD: THE FREE SKY” का लोकार्पण महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रो. मंजू बाघमार एवं अन्य अतिथियोयं ने किया।
इस अवसर पर मंत्री प्रो. बाघमार ने कहा कि बच्चों में लेखन प्रतिभा को बढ़ाने में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बच्चों में इस तरह की प्रतिभा को बनाए रखें। उन्होंने कहा, “साहित्य शब्द नहीं, समाज की संवेदना व आत्मा का आईना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में कला साहित्य का केवल विषय की तरह नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो. राजुल भार्गव, अतिथियों में शामिल दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. संजीव कौशल, डॉ. अनन्त भटनागर, डॉ. अमित सोनी (हरियाणा) और डॉ. जयमाला मेधी (पटना) आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उदयपुर के प्रो. हेमेंद्र चंडालिया के ​कविता संग्रह का भी लोकार्पण किया गया।
हिरल ने लिखा एक और उपन्यास
हिरल “LISA AND THE TALKING BIRD: THE FREE SKY” के अलावा एक और उपन्यास “Alien Talks” भी लिख चुकी है। अमेजन पर उपलब्ध यह उपन्यास साइंस फिक्शन पर आधारित है। गौरतलब है कि हिरल यहां चित्रकूटनगर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में नौंवी की छात्रा है।