कबड्डी व वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह और दमखम

Share


उदयपुर, 13 जनवरी: डांगी सेवा संस्थान खेल संघ, उदयपुर के तत्वावधान में ग्राम पुलां द्वारा आयोजित डांगी पटेल समाज की 38वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पुला गांव स्थित यूएसए एकेडमी परिसर में हुआ।
इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल एवं सामान्य ज्ञान की स्पर्धाओं में 64 गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन कबड्डी और वॉलीबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल मैदान को जोश से भर दिया।
उद्घाटन समारोह में खेल संघ अध्यक्ष रामलाल डांगी, उपाध्यक्ष केशुलाल डांगी, सचिव रमेश डांगी एवं कोषाध्यक्ष दूदाराम डांगी सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।