उदयपुर, 3 फरवरी: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन विलास स्थित मीटिंग हॉल में मंगलवार को सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-14, माछलामगरा, पुलिस लाइन एवं मादड़ी क्षेत्र की समस्त आशा सहयोगिनी, एएनएम, एलएचवी एवं पीएचएम ने भागीदारी निभाई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने आशा व एएनएम को मौसमी बीमारियों की रोकथाम, लक्षणों की पहचान एवं समय पर उपचार को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की।
शहर प्रभारी उप निदेशक डॉ. कैलाश शर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। शहर में लंबित सभी आयुष्मान भारत कार्ड शीघ्र बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही एनसीडी कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग और फॉलोअप को प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत एएनएम को इस माह दो तथा आशा सहयोगिनियों को एक-एक नसबंदी केस पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके अलावा यू-वीन पोर्टल पर पंजीकृत सभी बच्चों की आभा आईडी समय पर बनाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में डब्ल्यूएचओ की हेल्थ मॉनिटर डॉ. विद्या एवं डॉ. शाहीन शेख ने राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी की जानकारी दी तथा ममता कार्ड में सभी प्रविष्टियां सही एवं पूर्ण रूप से भरने के निर्देश आशा सहयोगिनियों को दिए।