खुला था पानी का टैंक, मासूम के लिए बन गया मौत का कुआं

A 25 kg garland was put on the pilot using a crane

Share

डेढ़ घंटे तक तलाशती रही मां, टैंक में मिला 5 साल के बेटे का शव
गोगुंदा, 10 जनवरी:
जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के भूताला गांव के घाटा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। घर के बाहर खेलते समय बच्चा पास ही खुले पड़े पानी के टैंक में गिर गया। बेटे के नजर नहीं आने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जब उसकी मां ने तलाश शुरू की, तब जाकर इस हृदयविदारक घटना का खुलासा हुआ।
गोगुंदा पुलिस के अनुसार मृतक गणेश (5) पुत्र शंकर गमेती रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। शाम को काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। मां ने आसपास खोजबीन की और पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
इसी दौरान घर के पास बने पानी के टैंक का ढक्कन खुला दिखाई दिया। जब परिजनों ने टैंक के अंदर झांककर देखा तो गणेश का शव पानी में तैरता मिला। सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। टैंक पर न तो ढक्कन लगा था और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया गया है।