उदयपुर, 3 अक्टूबर : नाई थाने के सीआई लीलाराम और हेड कॉन्स्टेबल ललित कुमार को एसपी उदयपुर योगेश गोयल ने लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों के खिलाफ एक मामले में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच में शिकायत सही पाई गई।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि दोनों अधिकारी को एक केस की जांच सौंपी गई थी, जिसमें उन्होंने लापरवाही की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। फिलहाल दोनों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने और जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने की हिदायत दी। यह कदम पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।