LOADING

Type to search

तितरड़ी के पूर्व सरपंच की प्रेरणादायी पहल, 700 कन्याओं के नाम कराई 5100-5100 की एफडी

Local

तितरड़ी के पूर्व सरपंच की प्रेरणादायी पहल, 700 कन्याओं के नाम कराई 5100-5100 की एफडी

Share

‘यशस्विनी आपणी बेटी, गांव की हरियाली’ अभियान से बेटियों का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण दोनों को मिला बढ़ावा
उदयपुर, 6 फरवरी:
समाज में सकारात्मक बदलाव और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से तितरड़ी गांव के पूर्व सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह तितरड़ी ने एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अब तक गांव की करीब 700 कन्याओं के नाम 5100-5100 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) करवाई है। यह कदम बालिकाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह योजना जरूरतमंद और सामान्य परिवारों की बेटियों के लिए शुरू की गई है, ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की आवश्यकताओं में सहयोग मिल सके। प्रत्येक कन्या के नाम बैंक में 5100 रुपये की एफडी जमा करवाई गई है, जो समय के साथ बढ़कर उनके काम आएगी।
यह पहल पिछले छह वर्षों से चल रही ‘यशस्विनी आपणी बेटी, गांव की हरियाली’ मुहिम के तहत की जा रही है। अभियान का उद्देश्य बेटियों के नाम पौधारोपण कर गांव को हरा-भरा बनाना और साथ ही आर्थिक सहायता देकर उन्हें सशक्त करना है। राजेन्द्र सिंह अब तक 700 बेटियों के नाम पौधे भी लगवा चुके हैं। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बेटियों के साथ बढ़ती छेड़छाड़ और अत्याचार की घटनाओं से मन व्यथित हुआ, जिसके बाद उन्होंने बेटियों के सम्मान के लिए यह संकल्प लिया। इसी उद्देश्य से सितंबर 2019 में उन्होंने अपनी मां के नाम पर उम्मेद सेवा संस्थान की स्थापना की।
ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणास्पद बताया। इस प्रयास से गांव में बेटियों के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी फैल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *