LOADING

Type to search

एएनएम और आशाओं को दिए नसबंदी के लक्ष्य

Local

एएनएम और आशाओं को दिए नसबंदी के लक्ष्य

Share

उदयपुर में परिवार नियोजन के लिए एक दिवसीय ओरल पिल्स प्रशिक्षण आयोजित
उदयपुर, 19 दिसंबर:
बड़ी स्थित स्वास्थ्य भवन में फेमिली प्लानिंग सर्विसेज के अंतर्गत एक दिवसीय ओरल पिल्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें समस्त एलएचवी ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन साधनों के सही उपयोग और नए उपकरणों के बारे में जानकारी देना था।
एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान परिवार नियोजन साधनों की समीक्षा की और सभी एएनएम को इस महीने दो-नसबंदी कराने तथा आशा कार्यकर्ताओं को एक नसबंदी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया।
जिला प्रशिक्षक एवं शहर प्रभारी उप निदेशक डॉ. कैलाश शर्मा ने ओरल पिल्स माला एन, छाया और ईजी पिल्स के उपयोग और लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने सबक्यूटिनियस अंतरा और सबडर्मल इंप्लांट जैसे नए परिवार नियोजन साधनों की जानकारी भी दी।
यूएनएफपीए के सलाहकार मोहम्मद बोहरा ने डब्ल्यूएचओ एमईसीवीएल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त आईपास फाउंडेशन से उर्मी मालादास और निर्मला शर्मा भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण के माध्यम से एलएचवी और एएनएम को न केवल पारंपरिक साधनों का सही उपयोग समझाया गया, बल्कि आधुनिक और सुरक्षित परिवार नियोजन विकल्पों के बारे में भी जागरूक किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *