LOADING

Type to search

ऑटो पलटा, मां की गोद में दो मासूम बच्चों की मौत

Local

ऑटो पलटा, मां की गोद में दो मासूम बच्चों की मौत

Share

हॉस्पिटल ले जाते समय एक घायल ने तोड़ा दम, बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहा था परिवार
डूंगरपुर, 19 फरवरी:
डूंगरपुर जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। चौरासी थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा पलटने से मां की गोद में बैठे दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों की माताओं सहित सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
चौरासी थाने के हेड कॉन्स्टेबल हजारीलाल ने बताया कि वागबोल निवासी प्रियंका (28) पत्नी बलदेव की डेढ़ महीने पहले पीहर वैजा में डिलीवरी हुई थी। इसके बाद वह मायके में ही रह रही थी। गुरुवार को परिवार के लोग प्रियंका और उसके डेढ़ महीने के बेटे कृष को ससुराल छोड़ने के लिए ऑटो में बैठकर जा रहे थे। इस रस्म को स्थानीय भाषा में “पाण्णा” कहा जाता है, जिसमें बच्चा पहली बार मां के साथ घर जाता है।
गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे वैजा मोड़ के पास ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में प्रियंका की गोद में बैठे डेढ़ महीने के कृष और मंजुला (30) की गोद में बैठे तीन वर्षीय अरिहंत की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में प्रियंका, मंजुला, सरस्वती (5), माया (27), बंशीलाल कटारा (58), कांता (60), लक्ष्मी (25) सहित अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल बंशीलाल कटारा की गुजरात के मोडासा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
खुशियां मातम में बदलीं
कृष के पिता बलदेव बेटे के पहली बार घर आने का इंतजार कर रहे थे। घर में खुशी का माहौल था, मेहमानों के लिए पकवान बन रहे थे, लेकिन हादसे ने सब कुछ बदल दिया। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। तीनों शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *