LOADING

Type to search

बालोतरा हादसा: ट्रेलर-स्कार्पियो टक्कर में चार दोस्त जिंदा जले, एक झुलसा

Rajasthan

बालोतरा हादसा: ट्रेलर-स्कार्पियो टक्कर में चार दोस्त जिंदा जले, एक झुलसा

Share

जैसलमेर/बालोतरा, 16 अक्टूबर: जैसलमेर बस अग्निकांड के एक दिन बाद बालोतरा में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बुधवार देर रात सिंधारी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कार्पियो की बैट्री में धमाका हुआ और आग लग गई। दरवाजा लॉक होने के कारण चार युवक जिंदा जल गए। मृतकों में दो युवक चचेरे भाई थे और एक दिल्ली से दिवाली मनाने आया था। एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया और जोधपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर मौजूद ट्रक चालक ने कांच तोड़कर झुलसे युवक को बाहर निकाला। इस हादसे से पहले जैसलमेर बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। सरकार ने मृतकों के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
परिवहन विभाग ने जोधपुर स्थित जैनम कोच क्राफ्टर में छापे मारे और 66 मोडिफाइड बसों को जब्त किया। बस मालिक तुराब अली और चालक शौकत को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट को हादसे की तकनीकी जांच के लिए बुलाया है। छह झुलसे लोग वेंटिलेटर पर हैं, जबकि आठ चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *