बांसवाड़ा: पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर पीकर दी जान, आरोपी फरार
Share
बांसवाड़ा, 1 फरवरी: बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के वडली पाड़ा गांव में शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक महिला ने जहरीली दवा का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गंभीर हालत में उसे निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सीमा पत्नी दिलीप निनामा ने दोपहर में पति से हुए विवाद के बाद घर में रखी जहरीली दवा का सेवन किया। परिजन उसे निजी वाहन से हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।
महिला की मौत की जानकारी मिलते ही उसका पति मौके से फरार हो गया। शव को आंबापुरा थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है और घटना की विस्तृत जांच में जुटी है।
