LOADING

Type to search

बसाड़ वीडीओ की प्रतापगढ़ में मौत, किराए के मकान में मिला शव

Local

बसाड़ वीडीओ की प्रतापगढ़ में मौत, किराए के मकान में मिला शव

Share


प्रतापगढ़, 23 फरवरी: बसाड़ क्षेत्र में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी रामप्रसाद गुर्जर की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मूल रूप से दौसा जिले के जगरिया गांव के निवासी थे और पिछले करीब 15 वर्षों से प्रतापगढ़ में सेवाएं दे रहे थे। रामप्रसाद प्रगति नगर स्थित किराए के मकान में रहते थे। बताया गया कि रात को सोने के बाद सुबह नहीं उठे। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक के बेटे दिलखुश ने रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *