LOADING

Type to search

रेलवे स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी बैटरी वाली कार्ट सेवा

Local

रेलवे स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी बैटरी वाली कार्ट सेवा

Share

प्लेटफॉर्म बदलने में अब नहीं होगी परेशानी; बुजुर्ग-दिव्यांग यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी
चित्तौड़गढ़, 11 दिसंबर
: रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही बैटरी ऑपरेटेड कार्ट सेवा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत पहले चरण में ‘ए’ श्रेणी के स्टेशनों से होगी। उदयपुर संभाग में चित्तौड़गढ़ स्टेशन से इसकी शुरुआत होने जा रही है। जहां सभी पांच प्लेटफॉर्म पद दो बैटरी कार्ड ट्रायल के रूप में चलाई जाएगी। यात्रियों की जरूरत एवं प्रतिक्रिया के आधार पर आगे इनकी संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
यह कार्ट विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी होंगी जो उम्र या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते लंबी दूरी पैदल नहीं चल पाते। कई बार स्टेशन पर पहुंचने में देरी होने पर भी उन्हें कोच तक पहुंचने में मुश्किल आती है, लेकिन यह सुविधा उनके लिए बड़ी सहूलियत साबित होगी। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद ही उपयोगी साबित होगी।
चालीस रुपए लगेगा किराया
रेलवे प्रशासन का कहना है कि कार्ट सेवा के बदले यात्रियों को तय शुल्क देना होगा। फिलहाल एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक का किराया 40 रुपए निर्धारित किया है। जिन यात्रियों का सामान अधिक होता है, उनके लिए लगेज को कार्ट के साथ भेजने की अलग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया जाएगा। भारी सामान लेकर चलने वाले कई यात्री अक्सर प्लेटफॉर्म बदलने में परेशान हो जाते हैं। नई व्यवस्था उन्हें इस समस्या से राहत दिलाएगी।
चित्तौड़गढ़ में जल्द होगी शुरू
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन ‘ए’ क्लास श्रेणी में शामिल है। यहां 31 जोड़ी नियमित और 7 जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनें संचालित होती हैं। धार्मिक यात्राओं के लिए भी बड़ी संख्या में बुजुर्ग यात्री यहां आते हैं और प्लेटफॉर्म बदलने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। रेलवे ने इन चुनौतियों को देखते हुए बैटरी कार्ट सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह से यह सेवा शुरू कर दी जाएगी और किराए व लगेज शुल्क की सूची स्टेशन परिसर में प्रदर्शित कर दी जाएगी, ताकि यात्रियों को सभी जानकारी पहले से उपलब्ध हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *