LOADING

Type to search

उदयपुर में शुरू हुआ “भारत जी.आई महोत्सव”

Local

उदयपुर में शुरू हुआ “भारत जी.आई महोत्सव”

Share

चार दिवसीय आयोजन में देशभर के जी.आई उत्पादों का प्रदर्शन, सांसद डॉ. रावत ने किया उद्घाटन
उदयपुर, 25 फरवरी:
भारत की पारंपरिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से “भारत जी.आई महोत्सव” का आगाज मंगलवार को उदयपुर टाउन हॉल में हुआ। एसोचैम और भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस वर्ष की थीम “भारत के जी.आई का व्यवसायिक आकर्षण” रखी गई है।
वैश्विक पोजिशनिंग पर जोर
मुख्य अतिथि सांसद मन्ना लाल रावत ने कहा कि भारत के जी.आई उत्पाद वैश्विक बाजार के लिए तैयार हैं, आवश्यकता केवल मजबूत ब्रांडिंग, डिजिटल इंटीग्रेशन और बेहतर मार्केट एक्सेस की है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों के उत्पाद भारत की सांस्कृतिक पहचान हैं और इन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाना समय की मांग है। महोत्सव में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, कृषि व खाद्य उत्पादों सहित विभिन्न क्षेत्रों के जी.आई उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने और एमएसएमई को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *