LOADING

Type to search

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को दिखाए काले झंडे, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Local

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को दिखाए काले झंडे, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Share

शहीद अभिनव नागौरी का नाम हटाने का कांग्रेस ने किया विरोध, भाजपा नेताओं ने की मारपीट
उदयपुर, 6 अक्टूबर
: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा शहीद अभिनव नागौरी मार्ग, भुवाणा चौराहा से प्रतापनगर चौराहा तक डेकोरेटीव पोल और स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण समारोह सोमवार शाम को महिला थाने के सामने फ्लाईओवर ब्रिज पर आयोजित किया गया। समारोह में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम के दौरान वहां पहुंचे युवा कांग्रेस नेता अरमान जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकार्पण पट्टिका और आमंत्रण पत्र से शहीद अभिनव नागौरी का नाम हटाने का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री से सवाल किए और यूडीए अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान कांग्रेसजनों ने जेब से काले झंडे निकाले और मंत्री के सामने ही “मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह मारपीट करते हुए दिखे। साथ ही अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने खींचतान कर रहे थे। जबकि इसी दौरान पुलिस मूक बनी हुई थी। हालांकि पुलिस प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन की ओर धकेल कर ले गई और उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले कांग्रेस नेताओं मीडिया की मौजूदगी में भाजपा और मंत्री पर शहीद का अपमान करने का आरोप लगाए। इधर, सुखेर थानाधिकारी रवींद्र चारण ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अजय जैन अरमान, नरेंद्र और विशाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यूडीए अधिकारियों ने बताया कि डेकोरेटिव पोल और स्ट्रीट लाइट परियोजना में दो करोड़ 25 लाख रुपये की लागत आई है।
यूडीएच मंत्री के बटन दबाते ही सुनहरी रोशनी से जगमगाया मार्ग
यूडीएच मंत्री जाबर सिंह खर्रा ने जैसे ही भुवाणा प्रतापनगर मार्ग के बीच बने फ्लाईओवर पर जैसे ही लाइटिंग का बटन दबाया तो यह मार्ग सुनहरी रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन रविन्द्र श्रीमाली, समाजसेवी गजपाल सिंह, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, सचिव हेमेंद्र नागर समेत यूडीए अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे थे। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि इन स्ट्रीट लाइट की लागत में 5 वर्षों का रखरखाव भी शामिल है।
आज 32.63 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास
यूडीएच मंत्री जाबर सिंह खर्रा मंगलवार को 32.63 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे इन कार्यों में 7 प्रमुख सड़क निर्माण एवं 4 नाला निर्माण कार्य शामिल हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और जल निकासी तंत्र मजबूत होगा। साथ ही यूडीए की तीन आवासीय योजना यथा साउथ एक्सटेंशन सेक्टर ए की भूखंड योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
सड़क और नाला निर्माण में होंगे खर्च होंगे 32.63 करोड़
एनएच-8 बलीचा तिराहे से कुंडाल तक प्रोफाइल करेक्शन एवं डामरीकरण, ढीकली में पुराने आरटीओ, मीरानगर—भुवाणा और कलड़वास क्षेत्र की सड़कों के अलावा सापेटिया, समता नगर, बीजी नगर से मानसरावर कॉलोनी क्षेत्र में नाला निर्माण, झालों की तालाब, एकलिंगपुरा गांव, परशुराम चौराहे आदि क्षेत्र में नाला निर्माण एवं विकास कार्यों में 32.63 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *