LOADING

Type to search

‘भाई मुझे बचा लो… सांस नहीं आ रही’, उदयपुर हादसे का दर्दनाक वीडियो आया सामने

Local

‘भाई मुझे बचा लो… सांस नहीं आ रही’, उदयपुर हादसे का दर्दनाक वीडियो आया सामने

Share

उदयपुर, 18 जनवरी: उदयपुर में 17 जनवरी की तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने चार घरों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। दोस्त के जन्मदिन की खुशी मनाने निकले युवकों की कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में एक घायल युवक दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है—“भाई मुझे बचा लो, सांस नहीं आ रही… मैं कार में फंसा हूं।” यह वीडियो हादसे की भयावहता बयां कर रहा है।
जानकारी के अनुसार आर्यन का 16 जनवरी को जन्मदिन था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ सवीना क्षेत्र के नेला तालाब के पास आयोजित ‘महफिल-ए-मिलाद’ कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम के बाद सभी दोस्त चाय पीने के लिए कार से निकले। इसी दौरान पीछे बैठा एक युवक वीडियो बना रहा था, जिसमें कार की स्पीड 100, 120 और फिर 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती दिख रही है। वीडियो शुरू होने के करीब एक मिनट बाद ही कार हादसे का शिकार हो गई।
शनिवार सुबह करीब 3 बजे पुराने अहमदाबाद बाइपास पर दो कारों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और युवक अंदर फंस गए। पुलिस ने गेट तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला। उदयपुर नंबर की कार में सवार मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19) और गुलाम ख्वाजा (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वसीम (20) और मोहम्मद कैफ (19) गंभीर घायल हुए। गुजरात नंबर की कार में सवार पति-पत्नी सहित चार लोग भी घायल हुए हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *