LOADING

Type to search

धमकाकर कारोबारी का मकान अपने नाम करवाया

Local

धमकाकर कारोबारी का मकान अपने नाम करवाया

Share

5 लाख के बदले 20 लाख की मांग, हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ में खुलासे
बांसवाड़ा, 27 फरवरी:
शहर में एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा कारोबारी को बंधक बनाकर उसके मकान की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 24 फरवरी को मुख्य आरोपी अयूब सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में की गई।
थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि आरोपी के कब्जे से खाली स्टाम्प पेपर बरामद हुए हैं, जिन पर पीड़ित व्यापारी हकीम से जबरन हस्ताक्षर करवाए गए थे। आरोपी ने खाली चेक भी ले रखे थे, जिनकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं। जांच में सामने आया कि हकीम ने 5 लाख रुपए उधार लिए थे और 6 लाख लौटा भी दिए, लेकिन आरोपी 14 लाख और मांग रहा था। मारपीट व धमकी देकर मकान की पावर ऑफ अटॉर्नी लिखवा ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का नेटवर्क बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ तक फैला है। करीब एक दर्जन अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *