LOADING

Type to search

कचरा जलाने पर मुकदमा, सड़क पर कचरा फेंकता ट्रैक्टर जब्त

Local

कचरा जलाने पर मुकदमा, सड़क पर कचरा फेंकता ट्रैक्टर जब्त

Share

निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण: जोन 1 व 2 में सफाई व्यवस्था पर सख्ती
उदयपुर, 15 फरवरी:
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने जोन 1 और 2 में हाल ही में निगम सीमा में शामिल क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा और स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाषचंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
आयुक्त ने ठोकर चौराहा, प्रतापनगर, विद्यापीठ मार्ग से देबारी, पुराना आरटीओ रोड, ढिंकली, बेडवास, गीतांजलि हॉस्पिटल, बलीचा बाईपास और गोवर्धन विलास क्षेत्रों में सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पुराना आरटीओ रोड स्थित रेबारियों का गुड़ा कचरा पॉइंट पर प्लास्टिक जलाने की घटना पर आयुक्त ने मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं 200 फीट बाईपास पर सड़क पर कचरा खाली कर रहे ट्रैक्टर को निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने मौके से जब्त किया।
अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश: आयुक्त ने कहा कि जहां नियमित सफाई नहीं हो रही, वहां तुरंत अतिरिक्त संसाधन और सफाई कर्मी लगाए जाएं। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, दैनिक रिपोर्ट और कचरा पॉइंट के फोटो निगम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट मार्ग पर प्लास्टिक व कचरा फैलने से रोकने पर विशेष जोर दिया गया।
नाला निर्माण में देरी पर नाराजगी: ट्रांसपोर्ट नगर के आगे दूषित पानी सड़क पर बहने पर आयुक्त ने संबंधित विभागों से पत्राचार कर शीघ्र समाधान निकालने को कहा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *