LOADING

Type to search

शोरूम से नकदी व कपड़े चोरी, कोर्ट-थाने के पास दो वारदातें

Local

शोरूम से नकदी व कपड़े चोरी, कोर्ट-थाने के पास दो वारदातें

Share

चित्तौड़गढ़, 5 फरवरी: चित्तौड़गढ़ शहर में गुरुवार अलसुबह चोरी की दो वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बन गया। कोतवाली व सदर थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में चोरों ने नकदी पर हाथ साफ किया, जबकि कीमती सामान को नहीं छुआ।
पहली घटना चामटी खेड़ा रोड स्थित हलचल मेंस एंड किड्स वियर शोरूम में हुई। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचा और दीवार में छेद कर अंदर घुस गया। उसने ड्रॉअर तोड़कर करीब 15 हजार रुपए नकद निकाले और अपने नाप के कुछ कपड़े चोरी कर लिए। लैपटॉप उठाकर पास ही छोड़ गया।
दूसरी चोरी सदर थाना क्षेत्र के नाकोड़ा कार डेकोर में हुई। चोर टीनशेड के सहारे पहली मंजिल पर चढ़ा, ग्लास तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 50 हजार रुपए नकद ले गया। यहां भी लैपटॉप व अन्य सामान सुरक्षित रहा।
दोनों दुकानें कोर्ट व थाने के पास होने के बावजूद चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द खुलासा व रात्रि गश्त मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *