LOADING

Type to search

डूंगरपुर के भू-अभिलेख निरीक्षक के खिलाफ आरोप तय

Local

डूंगरपुर के भू-अभिलेख निरीक्षक के खिलाफ आरोप तय

Share

एसीबी उदयपुर में अदालत में पेश की चार्जशीट

उदयपुर, 3 अक्टूबर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर ने डूंगरपुर जिले के तत्कालीन भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल के खिलाफ रिश्वत लेने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में शुक्रवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल की।
16 मई 2024 को पंचाल को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता शंकर लाल कटारा ने बताया कि पंचाल ने सामलाती कृषि भूमि का नामांतरण खोलने के एवज में 50,000 रुपये की मांग की थी। गिरफ्तारी के समय आरोपी के घर से 42 लाख रुपए नकद, 75 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और कई बेशकीमती जमीनों के दस्तावेज बरामद किए गए।
जांच में पता चला कि पंचाल की संपत्ति उसके ज्ञात आय स्रोतों से कई गुना अधिक थी। भ्रष्टाचार के प्रमाण मिलने पर जिला कलक्टर डूंगरपुर से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त की गई। इसके बाद एसीबी मुख्यालय के आदेश पर उदयपुर की विशिष्ट न्यायालय में चार्जशीट पेश की गई।
एसीबी उदयपुर रेंज के डीआईजी प्रहलाद सिंह कृष्णीया के निर्देशन और पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ब्यूरो ने आमजन से भ्रष्टाचार के मामलों की सूचना हेल्पलाइन 1064 पर देने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *