LOADING

Type to search

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले— बिहार में SIR सफल, अब पूरे देश में लागू होगा

National

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले— बिहार में SIR सफल, अब पूरे देश में लागू होगा

Share

सभी बूथों पर 100% वेबकास्टिंग की तैयारी
पटना, 5 अक्टूबर: आगामी चुनावों की पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान पूरी तरह सफल रहा और अब इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह मतदाता सूची में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम साबित हुआ है।
CEC ने बताया कि बिहार में 90,217 बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) ने उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने कहा, “बिहार ने पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम की है। अब यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि अब हर पोलिंग बूथ की 100% वेबकास्टिंग होगी ताकि मतदान प्रक्रिया की लाइव निगरानी की जा सके। इसके अलावा, EVM पर प्रत्याशियों की रंगीन फोटो लगाई जाएगी जिससे मतदाता भ्रमित न हों।
पोलिंग एजेंट बूथ से 100 मीटर की दूरी पर बैठ सकेंगे और वहां से मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे। CEC ने बताया कि अब किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे। इसके साथ ही वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लागू किया जाएगा जिससे चुनावी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के नए वोटर कार्ड जारी किए गए हैं, उन्हें 15 दिनों में ईपिक कार्ड मिल जाएगा, जबकि पुराने कार्ड भी मतदान के लिए मान्य रहेंगे।
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अयोग्य वोटरों को हटाने और योग्य मतदाताओं को शामिल करने की प्रक्रिया पारदर्शी रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले रिवीजन कराना जरूरी होता है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न रहे।
उन्होंने कहा, “बिहार का यह प्रयोग चुनाव सुधार की दिशा में मील का पत्थर है, जिसे अब पूरे देश में लागू किया जाएगा।”

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *