LOADING

Type to search

स्वच्छता पर सीएम सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Local

स्वच्छता पर सीएम सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Share

ब्रांड एंबेसेडर केके गुप्ता बोले—गंदगी मुक्त बनेगा राजस्थान
डूंगरपुर, 4 मार्च:
प्रदेश में स्वच्छता को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एंबेसेडर केके गुप्ता ने कहा कि भजनलाल शर्मा स्वच्छता को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में जयपुर में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
गुप्ता ने बताया कि तीसरी बार जिम्मेदारी संभालने के बाद वे अब तक 15 जिलों का दौरा कर चुके हैं। बैठकों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, शहरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने और आवारा पशु नियंत्रण जैसे मानकों पर जोर दिया गया है। दौरे के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को फीडबैक सौंपा, जिसमें कमियों की भी जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी काम नहीं करेंगे, उन्हें पद पर बने रहने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही जानकारी दी कि आरयूआईडीपी के तहत पहले सीवरेज कनेक्शन के लिए 8100 रुपए लिए जाते थे, लेकिन अब सरकार ने यह राशि समाप्त करने का निर्णय लिया है। जल्द आदेश जारी होंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *