कलेक्टर मेहता ‘सिल्वर एलिफेन्ट’ अवार्ड से सम्मानित, राज्यपाल ने दिया अवार्ड
Share
उदयपुर, 11 फरवरी : स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा जयपुर में बुधवार को आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारत स्काउट-गाइड के सर्वाच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पीसी जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उदयपुर जिले के सीओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि मेहता को वर्ष 2022-23 में पाली जिले के कलक्टर रहते हुए 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
