महानरेगा में भ्रष्टाचार समाप्त होगा, पारदर्शी विकास होंगे: सांसद डॉ. रावत
Share
उदयपुर, 23 जनवरी: सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि अब महानरेगा में भ्रष्टाचार खत्म होगा और विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे। उन्होंने बताया कि मजदूरी भुगतान में अब देरी नहीं होगी और स्थायी विकास कार्य ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।
वे शुक्रवार को गोगुन्दा सायरा, नान्देशमा मंडल व पडावली सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में वीबी जी रामजी योजना के तहत आयोजित जनसभा में ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दे रहे थे। डॉ. रावत ने कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को खारिज करते हुए मजदूरी गारंटी योजना के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 125 दिन रोजगार, 15 दिन में भुगतान और गांव स्तर पर तय कार्य सुनिश्चित होंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, गोगुन्दा के पूर्व प्रधान पप्पू राणा भील, नारसिंह देवड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नवल सिंह, करण जोशी सहित अनेक युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ. रावत ने ग्रामीणों से कहा कि अब मजदूरों का पूरा दाम उनके खाते में जाएगा और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त होगा।
