LOADING

Type to search

बीच सड़क दंपती से मारपीट, तीन तोला सोने की चेन छीनी

Local

बीच सड़क दंपती से मारपीट, तीन तोला सोने की चेन छीनी

Share

पुरानी रंजिश में बाप-बेटे सहित तीन पर केस दर्ज
बांसवाड़ा, 21 फरवरी गढ़ी थाना क्षेत्र के परतापुर कस्बे में शुक्रवार रात मुख्य बाजार के चार खंभा इलाके में टहल रहे दंपती पर हमला कर तीन तोला सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर बाप-बेटे सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित बाहुबल जैन ने रिपोर्ट में बताया कि वह पत्नी दीप्ति जैन के साथ स्कूल ग्राउंड के पास टहल रहे थे, तभी राकेश जैन, मोक्ष जैन और हिमेश जैन ने रास्ता रोक लिया। एक वर्ष पुराने समाजिक टूर्नामेंट की बात को लेकर बहस शुरू हुई और आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद लात-घूंसे व नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।
आरोप है कि आरोपियों ने फोन कर अन्य लोगों को बुलाया और दंपती को जाने नहीं दिया। मारपीट में कपड़े फट गए और गले से करीब तीन तोला सोने की चेन छीन ली गई। भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गए। कार्यवाहक थानाधिकारी प्रकाशचंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *