LOADING

Type to search

केंद्रीय मंत्रियों के नाम–चेहरे का दुरुपयोग कर साइबर ठगी

Local

केंद्रीय मंत्रियों के नाम–चेहरे का दुरुपयोग कर साइबर ठगी

Share

फर्जी निवेश विज्ञापन के जाल में फंसा युवक, 10.43 लाख हड़पे
उदयपुर, 31 जनवरी:
साइबर ठगों ने एक बार फिर सोशल मीडिया को हथियार बनाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी वीडियो दिखाकर बांसवाड़ा जिले के एक युवक से 10 लाख 43 हजार 905 रुपये की ठगी कर ली। फेसबुक पर निवेश से हर माह मोटी कमाई का झांसा देकर ठगों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना बांसवाड़ा में शिकायत दर्ज करवाई है।
फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुई ठगी
पीड़ित प्रेमप्रकाश नायक पुत्र मन्साराम नायक, निवासी मोटाटांडा ने बताया कि फेसबुक पर दिखे एक विज्ञापन में केंद्रीय मंत्रियों के वीडियो के जरिए निवेश योजना का प्रचार किया जा रहा था। विज्ञापन में 22 हजार रुपये निवेश करने पर प्रतिमाह 40 से 45 हजार रुपये कमाने का दावा किया गया था। सरकारी योजना मानकर उसने अपनी जानकारी भर दी।
सीनियर मैनेजर बनकर किया भरोसे में
जानकारी साझा करते ही एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का सीनियर मैनेजर बताते हुए विदेशी निवेश अनुभव का हवाला दिया। 14 अक्टूबर को प्रेमप्रकाश ने 21 हजार 933 रुपये ऑनलाइन जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल कर क्रिप्टो करेंसी, गोल्ड और स्टॉक में निवेश का लालच दिया गया।
आरटीजीएस से ट्रांसफर कराए लाखों
12 नवंबर को प्रेमप्रकाश ने बैंक ऑफ बड़ौदा, मोटागांव शाखा के खाते से सीपी दिल्ली के खाते में 9 लाख 99 हजार 989 रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर किए। रकम निकालने पर टैक्स और होल्डिंग चार्ज का बहाना बनाया गया। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *