जैसलमेर में दादा गुरुदेव श्री जिनदत्तसुरिश्वर चादर महोत्सव आयोजित
Share
उदयपुर से भी बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने लिया भाग
उदयपुर, 10 मार्च: प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्तसुरीश्वर महाराज का भव्य चादर महोत्सव जैसलमेर में राष्ट्र रत्न संत खरतर गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर महाराज की पावन निश्रा में तीन दिवसीय समारोह के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ।
महोत्सव में देशभर से हजारों की संख्या में गुरुभक्त जैसलमेर पहुंचे। उदयपुर से भी श्री वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट व जिनदत्तसूरी दादावाड़ी से जुड़े अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र लोढ़ा, सचिव दलपत सिंह दोशी, केयूपी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष महात्मा, वर्तमान अध्यक्ष गौरव कोठारी सहित कई समाजजनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अ.भा. खरतरगच्छ युवा परिषद के गजेन्द्र चौधरी, कैलाश महात्मा, सुरेन्द्र तलेसरा और वीरेंद्र तेजावत ने आठ दिनों तक सेवाएं प्रदान की।
आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर महाराज ने कहा कि इस चादर महोत्सव में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सेवा देने वाले सभी श्रद्धालु बधाई के पात्र हैं। दादागुरु की कृपा से सभी की शुभकामनाएं पूर्ण होंगी। समारोह में साध्वी श्री अभ्युदया श्रीजी, सत्योदया श्रीजी और विरलप्रभा श्रीजी ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्मलाभ प्रदान किया।
