LOADING

Type to search

रोक के बावजूद सांवलियाजी मंदिर में कराए गए वीआईपी दर्शन, वीडियो वायरल

Local

रोक के बावजूद सांवलियाजी मंदिर में कराए गए वीआईपी दर्शन, वीडियो वायरल

Share


मंडफिया, 1 जनवरी
: श्री सांवलिया जी मंदिर में नववर्ष पर वीआईपी दर्शन व्यवस्था के उल्लंघन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से भक्तों में नाराजगी फैल गई है। मंदिर प्रशासन ने 29 दिसंबर को आदेश जारी किया था कि 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक वीआईपी प्रवेश बंद रहेगा और सभी भक्त केवल मुख्य द्वार से ही मंदिर में प्रवेश करेंगे।
लेकिन 31 दिसंबर की शाम लगभग 150 महिला-पुरुषों के एक दल को जैन मंदिर के पास वाले पुराने द्वार से विशेष प्रवेश दिया गया। यह द्वार प्रशासन ने पिछले कई सालों से बंद रखा था। दल को वीआईपी दर्शन करवाने का वीडियो ढ़ाई किलोमीटर की लंबी मंदिर परिक्रमा और घंटों लाइन में लगे भक्तों के सामने शूट किया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो के वायरल होते ही हजारों भक्तों ने रोष जताया और मंदिर प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। भक्तों का कहना है कि आदेश के बावजूद कुछ लोगों को विशेष सुविधा देना अनुचित है। मंदिर प्रशासन ने फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *