LOADING

Type to search

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी की हुई रिहाई

Local

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी की हुई रिहाई

Share

दो महीने छह दिन बाद जेल से आई बाहर
उदयपुर, 13 फरवरी
: फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में दो महीने से अधिक समय से उदयपुर की केन्द्रीय कारागृह में न्यायिक हिरासत में चल रही बालीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेताम्बरी को शुक्रवार को रिहाई हो गई। उनके एडवोकेट कमलेश दवे के जमानती दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद वह जेल से बाहर आईं।
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद एडवोकेट कमलेश दवे ने शाम पांच बजे आदेश की प्रति उदयपुर की संबंधित कोर्ट एसीजेएम-4 में प्रस्तुत किए। साथ ही पचास—पचास हजार रुपए के दो मुचलके और एक लाख रुपए की जमानत के बाद अदालत ने श्वेताम्बरी के रिहाई के आदेश दिए। जिसके बाद शाम छह बजे श्वेताम्बरी को जेल से रिहाई मिल पाई। इसी मामले में आरोपी विक्रम भट्ट को जमानत नहीं मिल पाई। हालांकि इस मामले में नियमित जमानत को लेकर सुनवाई 18 फरवरी को होगी।
सह आरोपियों के खिलाफ आज चालान पेश करेगी भूपालपुरा पुलिस
इस मामले में सह आरोपी महबूब अंसारी और संदीप त्रिलोभन के खिलाफ प्रकरण के 90 दिन पूरा होने पर भूपालपुरा थाना पुलिस शनिवार को अदालत में चालान पेश करेगी। उनके वकील कमलेश दवे ने बताया कि इसके बाद उनकी जमानत के लिए अर्जी लगाई जाएगी।
7 दिसंबर को मुम्बई से पकड़े गए थे भट्ट दंपती
विक्रम भट्ट दंपती एवं अन्य के खिलाफ उदयपुर के इंदिरा एंटेरटेनमेंट कंपनी एवं आईवीएफ कंपनी के मालिक डॉ. मुर्डिया ने मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सात दिसंबर 2025 को भूपालपुरा थाना पुलिस भट्ट दंपती को मुम्बई से गिरफ्तार कर उदयपुर लेकर आई थी। रिमांड के बाद दोनों आरोपी उदयपुर की केन्द्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *