LOADING

Type to search

सलूंबर के 500 साल पुराने शिवलिंग पर भस्म आरती का दिव्य आयोजन

Local

सलूंबर के 500 साल पुराने शिवलिंग पर भस्म आरती का दिव्य आयोजन

Share

जागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सलूंबर, 15 फरवरी:
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सलूंबर के सैरिंग तालाब की पहाड़ी पर स्थित करीब 500 वर्ष प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर में विशेष भस्म आरती का आयोजन हुआ। तड़के सुबह 5 बजे डमरू-ढोल की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच भगवान आशुतोष का भस्म से श्रृंगार कर महाआरती संपन्न हुई।
उज्जैन महाकाल की तर्ज पर होती है भस्म आरती: इस ऐतिहासिक मंदिर में उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म आरती की जाती है। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग स्वरूप भगवान का विधिवत भस्मीभूत श्रृंगार कर भक्तिभाव से आरती की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिला, पुरुष और बच्चों की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान को रजत श्रृंगार भी अर्पित किया गया।
आस्था और इतिहास का संगम: मंदिर परिसर में संत-महात्माओं की समाधियां और धूणी कक्ष इसकी धार्मिक परंपरा को दर्शाते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित यह मंदिर महाशिवरात्रि पर तीर्थस्थल जैसा वातावरण प्रस्तुत करता है। श्रद्धालुओं ने इसे सनातन आस्था का प्रतीक बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *