LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ की जेल में डबल मर्डर के आरोपी ने लगाई फांसी

Local

प्रतापगढ़ की जेल में डबल मर्डर के आरोपी ने लगाई फांसी

Share

प्रतापगढ़, 18 फरवरी: जिला कारागृह में बंद एक विचाराधीन कैदी ने कंबल की पट्टी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बंद गिनती के दौरान बैरिक के पीछे बने शौचालय में संदिग्ध स्थिति दिखने पर दरवाजा खुलवाया गया, जहां कैदी फंदे से लटका मिला। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान प्रेमचंद (42) पुत्र खलिया मीणा निवासी बिल्लीखेड़ा, थाना धमोत्तर के रूप में हुई है। जेल प्रशासन के अनुसार उसने सुबह करीब 11:15 बजे बैरिक नंबर 08-09 के पीछे शौचालय में आत्महत्या की।
प्रेमचंद 23 अगस्त 2025 से जेल में बंद था। उस पर अपने बड़े भाई मूलचंद और पत्नी सविता की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप था। वारदात में भतीजा मनोज गंभीर घायल हुआ था। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नगर परिषद की सहायता से अंतिम संस्कार कराया गया। जेल प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना ने जेल सुरक्षा और बंदियों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *