LOADING

Type to search

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ तीसरी बार यूडीसीए अध्यक्ष निर्वाचित

Cricket

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ तीसरी बार यूडीसीए अध्यक्ष निर्वाचित

Share

उदयपुर, 28 सितम्बर: प्रदेश के चर्चित उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के चुनाव में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ रविवार को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। नवनिर्वाचित और पूर्व पदाधिकारियों तथा विभिन्न समाज-संगठनों ने उन्हें मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
सचिव पद पर भी क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष और चार ज्वाइंट सेक्रेट्री निर्विरोध चुने गए, जबकि डिप्टी प्रेसिडेंट, कोषाध्यक्ष और पीआरओ पद पर रोमांचक मुकाबला हुआ। डिप्टी प्रेसिडेंट मनोज भटनागर ने 22 वोटों से आर. चन्द्रा (16 वोट) को हराया। कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा 22-16 और पीआरओ रजनीश शर्मा 20-18 वोटों से विजयी रहे। एक्जीक्यूटिव सदस्य पद पर किशन चौधरी 36 वोटों के साथ अग्रणी रहे।
शहर के राजपुताना रिसोर्ट में रविवार सुबह एजीएम आयोजित हुई, जिसमें पिछली कार्यकारिणी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सुबह 11 से 1 बजे तक मतदान हुआ, इसके बाद चुनाव अधिकारी मो. यासीन पठान ने मतगणना कर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर शपथ दिलाई।
महेन्द्र शर्मा की टीम 2009 से लगातार पांचवें चुनाव में विजयी रही। टीम के कई सदस्य उदयपुर आरसीए में विशेष आमंत्रित सदस्य, सचिव और कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि उदयपुर का दबदबा राजस्थान क्रिकेट टीम में रहेगा और शहर के खिलाड़ी आईपीएल व राष्ट्रीय टीम तक अपनी पहचान बनाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *