डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने ‘वोटरी’ का विधिवत शुभारंभ किया
Share
उदयपुर, 2 अक्टूबर : मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विजयदशमी के पावन अवसर पर शहर के जगदीश मार्ग स्थित ‘वोटरी’ का औपचारिक शुभारंभ किया।
‘वोटरी’ एक ऐसा मंच है जो पारंपरिक हथकरघा, प्राचीन शिल्पकला और जीवंत रीति-रिवाजों को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का काम करता है। इसका उद्देश्य कारीगरों की कला और आजीविका को पुनर्जीवित करना है। संस्थापिका निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने बताया कि ‘वोटरी’ के कलेक्शन में भारत के पटना, बलांगीर और मेवाड़ की पूर्व और पश्चिम की संस्कृतियों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।
यह मंच सदियों पुरानी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी कारीगरी को जीवंत रखने और कारीगरों की कला को समृद्ध बनाने के लिए समर्पित है। ‘वोटरी’ के माध्यम से प्राचीन कला-धरोहरों को संरक्षित कर उनकी महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
