LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ शहर में ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत

Local

प्रतापगढ़ शहर में ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत

Share

जलभराव से मिलेगी राहत, मिसिंग लिंक सड़क व पेयजल परियोजनाओं को भी मंजूरी
प्रतापगढ़, 11 फरवरी:
राजस्थान बजट में प्रतापगढ़ जिले के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने नगरीय निकाय क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम के विकास की घोषणा की है, जिससे बारिश के दौरान शहर में होने वाले जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। इसके साथ ही गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला कलेक्टर को समर कंटीजेंसी के तहत 1 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
सड़क व पेयजल परियोजनाओं को 6 करोड़ 37 लाख
बड़ी सादड़ी में मिसिंग लिंक सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं जाखम बांध आधारित पेयजल परियोजना के तहत निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ और छोटी सादड़ी-प्रतापगढ़ क्षेत्र में ब्लॉक वाटर उपलब्ध कराने के लिए 1.37 करोड़ रुपए की डीपीआर बनेगी।
सुहागपुरा में जीएसएस, जिला मुख्यालय पर चिल्ड्रन होम
सुहागपुरा में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण, राजपुरिया में नई पुलिस चौकी, प्रतापगढ़ में चिल्ड्रन होम भवन उपलब्ध कराने और जिला कारागृह में बंदियों के लिए लॉकर निर्माण की भी घोषणा हुई है।
कृषि, महिला व शिक्षा क्षेत्र में बड़े प्रावधान
प्रतापगढ़ में महिला शक्ति पोल्ट्री समूहों के माध्यम से 35 क्लस्टर स्थापित होंगे। किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान, 8000 डिग्गियों का निर्माण, फार्म पोंड व तारबंदी योजनाओं को विस्तार दिया गया है।दशिक्षा क्षेत्र में टैबलेट खरीद पर 20 हजार रुपए डीबीटी वाउचर, छात्राओं को साइकिल ई-वाउचर, 40 लाख विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल सामग्री उपलब्ध कराने का भी बजट में प्रावधान किया गया है। इन घोषणाओं से प्रतापगढ़ जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *