LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे स्वदेशी मेले में

Uncategorized

चित्तौड़गढ़ में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे स्वदेशी मेले में

Share

झूले में बैठकर लिया आनंद, राजस्थानी व्यंजन और सीताफल आइसक्रीम खाई, स्वदेशी अपनाने की दी अपील
=चित्तौड़गढ़, 28 दिसंबर
: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे और शहर में आयोजित स्वदेशी मेले का अवलोकन किया। उनके साथ सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने झूले में बैठकर आनंद लिया, जिससे मेले में उत्साह की लहर दौड़ गई।
मंत्री ने मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया और स्वदेशी उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कारीगरों, किसानों और व्यापारियों के लिए उपयोगी हैं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देते हैं। इसके बाद उन्होंने राजस्थानी ढाबे पर मक्की की रोटी, बाजरे की रोटी, कढ़ी-पकोड़ा, सरसों का साग और राब जैसे पारंपरिक व्यंजन का स्वाद लिया। इसके साथ ही सीताफल से बनी आइसक्रीम का आनंद भी लिया।
मदन दिलावर ने जनता से अपील की कि विदेशी सामान की बजाय स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं, जिससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने सर्किट हाउस का निरीक्षण कर विदेशी उत्पाद हटाने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के तबादलों से जुड़े सवालों पर भी स्पष्ट किया कि सरकार शिक्षकों के हितों का ध्यान रखते हुए निर्णय लेगी। उनके इस दौरे में स्वदेशी मेले का संदेश, स्थानीय संस्कृति और रोजगार को बढ़ावा देना प्रमुख रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *