LOADING

Type to search

दिनदहाड़े बुजुर्ग का अपहरण, मारपीट के बाद सुनसान जगह पर छोड़ा

Local

दिनदहाड़े बुजुर्ग का अपहरण, मारपीट के बाद सुनसान जगह पर छोड़ा

Share

उदयपुर, 9 मार्च: शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बुजुर्ग को कार में जबरन बैठाकर ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की और कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार पीड़ित रामा गमेती अपने घर के बाहर काम कर रहे थे। तभी कार में सवार तीन-चार बदमाश पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर जबरन कार में डालकर ले गए। परिजनों के पहुंचने तक बदमाश फरार हो चुके थे। बदमाशों ने रास्ते में बुजुर्ग से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।
बाद में बदमाश उन्हें सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग गए, जिसके बाद वे किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बड़गांव थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग की करीब तीन बीघा जमीन पर भूमाफियाओं की नजर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *