LOADING

Type to search

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मेवाड़-वागड़ दौरे पर

Local

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मेवाड़-वागड़ दौरे पर

Share

गतोड़जी मंदिर में की पूजा, बांसवाड़ा में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगी शामिल
\सलूंबर, 19 फरवरी:
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय मेवाड़-वागड़ प्रवास पर पहुंचीं। उदयपुर आगमन के बाद उनका काफिला महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर-सलूंबर मेगा हाईवे होते हुए बांसवाड़ा के लिए रवाना हुआ।
रास्ते में जयसमंद क्षेत्र के वीरपुरा स्थित प्रसिद्ध गतोड़जी मंदिर में राजे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत कर माल्यार्पण किया।
दो दिवसीय दौरे के दौरान वसुंधरा राजे बांसवाड़ा में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों में भी भाग लेंगी।इन बैठकों में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *