LOADING

Type to search

पूर्व मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया की कांग्रेस में आधिकारिक वापसी

Local

पूर्व मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया की कांग्रेस में आधिकारिक वापसी

Share

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी अप्रूवल

बांसवाड़ा, 17 जनवरी:
पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया की कांग्रेस में आधिकारिक वापसी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शुक्रवार देर रात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी और इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया। इसके साथ ही 23 महीने बाद मालवीया एक बार फिर कांग्रेसी हो गए हैं।
गत 10 जनवरी को पूर्व मंत्री मालवीया ने जयपुर के संविधान क्लब में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली आदि के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनका भाजपा से मोह भंग हो गया है और वह पुनः कांग्रेस में जाना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से बातचीत की है। इसके बाद कांग्रेस की ओर से मकर संक्रांति के बाद अनुशासन समिति की बैठक आयोजित करने की जानकारी दी गई थी।
एआईसीसी स्तर पर निर्णय
-कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक शुक्रवार को उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में हुई। इसमें मालवीया को एक बार फिर कांग्रेस में शामिल करने का निर्णय किया गया। चूंकि 2024 में कांग्रेस छोड़ने के समय मालवीया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे, ऐसे में उनके पार्टी में वापसी का निर्णय भी एआईसीसी स्तर से हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद देर रात पार्टी आलाकमान ने मालवीया की घर वापसी को लेकर पत्र जारी कर दिया।
60 घंटे बाद हुई थी छापेमारी
पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले मालवीया ने जैसे ही कांग्रेस में पुन: शामिल होने की बात कही तो करीब 60 घंटे के बाद ही बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा और कालिंजर में उनके पेट्रोल पंप तथा उनके बेटे के क्रशर प्लांट पर एसीबी की छापामार कार्रवाई हुई। इसके बाद वे खुलकर मैदान में आ गए और अपने समर्थकों के साथ नाहरपुरा सहित अन्य कस्बों में बैठकें कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *