LOADING

Type to search

पूर्व मंत्री मालवीय का आरोप- मनरेगा योजना वर्तमान में पूरी तरह ठप

Local

पूर्व मंत्री मालवीय का आरोप- मनरेगा योजना वर्तमान में पूरी तरह ठप

Share

23 व 25 फरवरी को बागीदौरा क्षेत्र में जनसभाओं का ऐलान
बांसवाड़ा, 19 फरवरी:
बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा योजना को पुनः प्रभावी बनाने की मांग को लेकर “मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन” की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में पंचायत समिति आनंदपुरी और नाहरपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के आवास पर आयोजित हुई।
बैठक में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री मालवीय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय राजस्थान में लगभग 54 लाख लोग रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत थे, जबकि बांसवाड़ा जिले में करीब 3 लाख मजदूरों को रोजगार मिलता था।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में मनरेगा योजना ठप पड़ी है। मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा, विकास कार्य बंद हैं और मेट का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष बढ़ रहा है। आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए मालवीय ने बताया कि 23 फरवरी को चौरडी चौराहा पर सुबह 11 बजे और कथरीया में दोपहर 1 बजे सभाएं होंगी। वहीं 25 फरवरी को आनंदपुरी खेल मैदान और स्लाकेश्वर महादेव मंदिर झैर में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *