LOADING

Type to search

फ्रांस के पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू का महज 27 दिन में इस्तीफा

International

फ्रांस के पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू का महज 27 दिन में इस्तीफा

Share

पेरिस, 6 अक्टूबर: फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने नई कैबिनेट के ऐलान के सिर्फ 12 घंटे बाद पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद संभाला था और 6 अक्टूबर को इस्तीफा दिया। राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया।
लेकोर्नू 13 महीने में चौथे पीएम हैं। उनके इस्तीफे के पीछे संसद में किसी भी पार्टी का बहुमत न होना और नई कैबिनेट के गठन पर राजनीतिक नाराजगी मुख्य कारण माने जा रहे हैं। लेस रिपब्लिकेंस पार्टी ने कैबिनेट में बदलाव न होने पर नाराजगी जताई।
इस घटना के बाद फ्रांस की राजनीति पूरी तरह अस्थिर हो गई है। अति-दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन ने संसद भंग कर नए चुनाव कराने की मांग की है। वहीं वामपंथी दल LFI ने मैक्रों से खुद इस्तीफा देने की सलाह दी।

विशेषज्ञ मानते हैं कि मैक्रों के सामने तीन विकल्प हैं:
नया प्रधानमंत्री नियुक्त करना (लेकिन राजनीतिक विकल्प सीमित)।
संसद भंग कर नए चुनाव कराना।
खुद इस्तीफा देना (जो मैक्रों ने साफ़ तौर पर नकारा है)।
2024 के आम चुनाव के बाद से फ्रांस की संसद तीन हिस्सों में बंटी है – वामपंथी, अति-दक्षिणपंथी और मैक्रों का सेंटर-दक्षिणपंथी गठबंधन। बहुमत न होने के कारण नीतियों और बजट पारित करना मुश्किल हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *