LOADING

Type to search

अवैध संबंध के शक में दोस्त की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने को चेहरा उधेड़ा

Local

अवैध संबंध के शक में दोस्त की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने को चेहरा उधेड़ा

Share

गले में चाकू घोंपा, गारिया नाले में मिली थी क्षत-विक्षत लाश, वीडियो बनाकर पत्नी को डराया
बांसवाड़ा, 12 फरवरी
: सदर थाना क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने शराब पार्टी के दौरान अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गले में चाकू घोंपकर दोस्त को मौत के घाट उतारा, फिर अगले दिन पहचान मिटाने के लिए शव का चेहरा उधेड़कर सिर से पैर तक क्षत-विक्षत कर नाले में फेंक दिया। वारदात का वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाया गया ताकि वह डरकर चुप रहे।
थानाधिकारी रूप सिंह के अनुसार 6 फरवरी को गारिया नाले में एक क्षत-विक्षत शव मिला था। हाथ पर बने टैटू से मृतक की पहचान विशाल बंजारा (27) निवासी बंजारा बस्ती के रूप में हुई। मामले में मुख्य आरोपी दिनेश खराड़ी (35) निवासी गारिया और उसके साथी सुशील मईड़ा (28) निवासी भवनपुरा को 8 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।
जेल में प्रेमिका से मिलाने ले जाता था दोस्त
पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल, दिनेश की प्रेमिका को जेल में मिलने ले जाता था और जमानत में मदद करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दिसंबर 2024 में जेल से छूटने के बाद दिनेश ने उसी महिला से शादी कर ली, लेकिन उसे पत्नी और विशाल के रिश्तों पर शक होने लगा।
शराब पार्टी में रची हत्या की साजिश
30 जनवरी को तीनों दोस्त ठीकरिया क्षेत्र में शराब पी रहे थे। विशाल के मोबाइल पर लगातार कॉल आने से दिनेश को शक हुआ कि कॉल उसकी पत्नी की ओर से है। इसी शक में दिनेश और सुशील ने विशाल को झाड़ियों में ले जाकर गले में चाकू घोंप दिया। अगली सुबह नशा उतरने पर आरोपी डर गए कि पहचान हो जाएगी। वे दोबारा मौके पर पहुंचे और विशाल के चेहरे की चमड़ी उधेड़ दी। सीने से पैर तक शरीर पर कई वार कर शव को नाले में फेंक दिया। दिनेश ने हत्या का वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाया ताकि वह किसी को कुछ न बताए। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए परिजनों को झूठी कहानी सुनाई कि विशाल किसी महिला के साथ अहमदाबाद चला गया है।
टैटू से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
टैटू से पहचान होने के बाद विशाल की मां ने दिनेश पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों ने हत्या कबूल कर ली। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *