उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक ‘द फोर्ट अल्ट्रा’—हर मील इतिहास
Share
उदयपुर, 1 मार्च: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि स्वरूप ‘द फोर्ट अल्ट्रा—हर मील इतिहास है’ अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सिटी पैलेस उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक किया गया। ऐतिहासिक माणक चौक में सुबह 4 बजे फ्लैग ऑफ सेरेमनी के साथ अल्ट्रा धावक रामरतन जाट ने दौड़ का शुभारंभ किया।
फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि 1 से 2 मार्च तक आयोजित 100 मील की यह दौड़ उदयपुर से हल्दीघाटी होते हुए चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक पहुंची। आयोजन महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। करीब 200 धावकों ने भाग लिया, जिनमें मेवाड़ रनर्स ग्रुप की सक्रिय भागीदारी रही। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
