LOADING

Type to search

गोरा बादल स्टेडियम बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Local

गोरा बादल स्टेडियम बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Share

नगर परिषद-हिंदुस्तान जिंक में एमओयू
चित्तौड़गढ़, 7 फरवरी:
शहर के ऐतिहासिक गोरा बादल स्टेडियम को अब नया स्वरूप मिलेगा। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड अपनी सीएसआर योजना के तहत इसे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करेगा। इसके लिए नगर परिषद और हिन्दुस्तान जिंक के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। लंबे समय से देखरेख के अभाव में यह स्टेडियम उपयोग से बाहर था, लेकिन अब यहां खेल गतिविधियां फिर शुरू होने की उम्मीद है।
परियोजना के तहत फुटबॉल मैदान, मॉर्निंग वॉक व जॉगिंग ट्रैक, युवाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम, स्वच्छ टॉयलेट्स, पार्किंग सुविधा, सीसीटीवी सुरक्षा, हाई मास्क लाइट और सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था विकसित की जाएगी। साथ ही वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था भी होगी।
एमओयू कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी ने इसे खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर बताया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कंपनी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि खेल अनुशासन और समाज को जोड़ने का माध्यम हैं। यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी, जिससे गोरा बादल स्टेडियम भविष्य में प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *