LOADING

Type to search

व्यापारी से ब्याज वसूला, फॉर्च्यूनर ली, अब मकान पर थी नजर

Local

व्यापारी से ब्याज वसूला, फॉर्च्यूनर ली, अब मकान पर थी नजर

Share

संगठित अपराध में हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार, 27 लाख जबरन खाते में डाले
उदयपुर, 24 फरवरी :
बांसवाड़ा जिले में व्यापारी को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि शहर के प्रतिष्ठित ‘पुणे फर्नीचर’ के संचालक को निशाना बनाकर लाखों रुपए वसूले गए। मामले में पहली बार भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) लगाई गई है।
पीड़ित व्यापारी के अनुसार शुरुआत 5 लाख रुपए उधार दिलाने से हुई। इसके बाद मुख्य आरोपी अयूब ने व्यापारी के नाम से फॉर्च्यूनर गाड़ी फाइनेंस करवा ली। व्यापारी ने 21 लाख रुपए जमा कर गाड़ी अपने नाम करवाई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोप है कि गिरोह अब व्यापारी का मकान अपने नाम करवाने की फिराक में था।
खाते में जबरन डाले 27 लाख
व्यापारी ने बताया कि उसकी मर्जी के बिना आरोपी ने दो बार 10-10 लाख, 5 लाख और 2 लाख रुपए खाते में डाले। इसके बदले 8-10 प्रतिशत कमीशन तुरंत ले लिया जाता था और हर माह 10-12 प्रतिशत ब्याज वसूला जाता था।
10-12 व्यापारी रडार पर
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने 10-12 अन्य व्यापारियों को भी ब्याज के जाल में फंसा रखा था। पुलिस अब आर्थिक लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रही है। अयूब खा पठान (प्रतापगढ़), अब्दुल रब उर्फ बब्बू और मोहम्मद आसिफ उर्फ हेरी (बांसवाड़ा), तथा फैयाज (मंदसौर, मप्र) को गिरफ्तार किया गया है। अयूब पर 20, अब्दुल रब पर 15, आसिफ पर 4 और फैयाज पर 1 गंभीर मामला पूर्व से दर्ज है। एसपी ने कहा कि व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं, पुलिस उनके साथ खड़ी है और अपराध से अर्जित संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *