देश के पहले जिंक पार्क के लिए हिन्दुस्तान जिंक-त्रिपुरा ग्रुप के बीच एमओयू
Share
उदयपुर, 23 फरवरी:राजस्थान में स्थापित होने वाले देश के पहले जिंक पार्क को विकसित करने की दिशा में हिन्दुस्तान जिंक ने त्रिपुरा ग्रुप के साथ रणनीतिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पार्क भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होगा। इसकी घोषणा दिसंबर 2024 में राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान की गई थी।
एमओयू के तहत हिन्दुस्तान जिंक त्रिपुरा ग्रुप की यूनिट को कच्चे माल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। यह परियोजना जिंक आधारित वैल्यू चेन के लिए भारत का पहला इंटीग्रेटेड डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रियल हब होगी, जिसे रीको के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट मेटल वैल्यू चेन को मजबूत करते हुए मेक इन इंडिया और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देगा। वन-स्टॉप हब के रूप में यहां जिंक से जुड़े उद्योगों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर व क्लीन एनर्जी सुविधाएं मिलेंगी। परियोजना से क्षेत्र में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
