LOADING

Type to search

मेवाड़ की होली: परम्परा और आस्था का अद्भुत संगम

Local

मेवाड़ की होली: परम्परा और आस्था का अद्भुत संगम

Share

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने वैदिक विधि से किया होलिका दीपन
उदयपुर, 4 मार्च:
सिटी पैलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में मेवाड़ की शताब्दियों पुरानी परम्परा के अनुरूप होलिका दीपन श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारम्परिक विधि-विधान से होलिका पूजन कर अग्नि प्रज्वलित की।
राजसी वेशभूषा में पधारे डॉ. मेवाड़ को पैलेस गार्ड ने “महाराणा सल्यूट” प्रदान किया। पूजन के दौरान उन्होंने होलिका को ओढ़नी ओढ़ाई, पुष्पमाला व श्रीफल अर्पित किए तथा राजपरिवार के साथ परिक्रमा की। इस अवसर पर मेवाड़ अंचल के संत-महंतों का सम्मान किया गया। पारम्परिक ‘गैर’ नृत्य और फुल फाग के साथ लोक कलाकारों ने मेवाड़ी संस्कृति की सजीव प्रस्तुति दी। यह आयोजन मेवाड़ की आस्था, संस्कृति और राजमर्यादा की निरंतरता का प्रतीक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *