IIMU ने शुरू किया नया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम, सीनियर मैनेजमेंट के लिए भी बैच शुरू
Share
वर्किंग प्रोफेशनल्स को मिलेगा ऑनलाइन और कैंपस लर्निंग का लाभ
उदयपुर। 6 अगस्त
भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर (IIM Udaipur) ने कामकाजी पेशेवरों के लिए प्रोडक्ट मैनेजमेंट में नया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (EPPM) लॉन्च किया है। साथ ही सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम (SMP) के नए बैच के लिए भी आवेदन मांगे हैं।
दोनों कोर्स ऑनलाइन क्लास और कैंपस विजिट के मिश्रण से पढ़ाए जाएंगे, जिससे प्रोफेशनल्स को पढ़ाई में लचीलापन मिलेगा। इन कार्यक्रमों में टेक्नोलॉजी और लर्निंग सपोर्ट देने के लिए IIM ने टीमलीज़ एडटेक से साझेदारी की है। यह दोनों कोर्स ऐसे लोगों के लिए हैं जो नौकरी करते हुए अपनी स्किल्स बढ़ाना चाहते हैं और प्रबंधन में आगे बढ़ना चाहते हैं।
प्रोडक्ट मैनेजमेंट में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (EPPM)
अवधि: 9 महीने
कवर होंगे ये विषय: ग्राहक की जरूरतें समझना, डिज़ाइन थिंकिंग, रणनीति बनाना, प्रोडक्ट का विकास व लॉन्च
क्या मिलेगा सीखने को: OKR (Objective & Key Results), MVP (Minimum Viable Product), JTBD (Jobs To Be Done) जैसे टूल्स
फायदा: एक प्रोजेक्ट जिसमें प्रतिभागी एक फुल प्रोडक्ट लॉन्च का अभ्यास करेंगे
सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम (SMP)
अवधि: 1 साल
किनके लिए: जो लोग लीडरशिप या उच्च प्रबंधन की भूमिका निभाना चाहते हैं
मुख्य विषय: नेतृत्व, फाइनेंस, मार्केटिंग, सप्लाई चेन, AI, रणनीतिक निर्णय
फायदा: कैपस्टोन बिजनेस सिमुलेशन से रियल लाइफ बोर्डरूम का अनुभव
