LOADING

Type to search

अफीम-गांजे की अवैध खेती नष्ट, काका-भतीजा गिरफ्तार

Local

अफीम-गांजे की अवैध खेती नष्ट, काका-भतीजा गिरफ्तार

Share

राशमी पुलिस ने 3644 अफीम व 23 गांजे के पौधे किए जब्त
चित्तौड़गढ़, 13 फरवरी:
राशमी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लुंकड़ी गांव में अफीम और गांजा की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों से कुल 3644 अफीम के पौधे और 23 गांजा के पौधे जब्त किए हैं। इस दौरान अवैध खेती में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो आपस में काका-भतीजा बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार जब्त अफीम के पौधों का कुल वजन करीब 540 किलो 500 ग्राम और गांजा के पौधों का वजन लगभग 62 किलो 980 ग्राम है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध खेती करना स्वीकार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पप्पूलाल जाट के खेत से कपास व सरसों के बीच बोए गए 3531 अफीम के पौधे और 23 गांजा के पौधे बरामद किए। वहीं ठाकर राम के खेत से 113 अफीम के पौधे मिले। पुलिस ने पप्पूलाल (35) पुत्र भैरूलाल जाट और ठाकर राम (52) पुत्र कालूलाल जाट निवासी लुंकड़ी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *