LOADING

Type to search

5 करोड़ की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

Local

5 करोड़ की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

Share

सोयाबीन के कट्टों की आड़ में गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी 1203 कार्टून अंग्रेजी शराब
उदयपुर, 6 मार्च
: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने 5 मार्च को काया पुलिया हाईवे पर नाकाबंदी की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डाकन कोटड़ा की ओर से एक कंटेनर में अवैध शराब भरकर गुजरात की ओर तस्करी की जा रही है।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। चालक ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सघन जांच में ट्रक के अंदर सोयाबीन के कट्टों की आड़ में छिपाकर रखे गए अंग्रेजी शराब के कार्टून बरामद हुए।
पुलिस ने ट्रक चालक गोपालसिंह निवासी धोरा राजवा, ब्यावर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से पंजाब और राजस्थान निर्मित विभिन्न ब्रांडों की कुल 1203 कार्टून शराब बरामद की गई। इनमें व्हाइट लेस वोदका, किंगफिशर सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर, ऑल सीजन रिजर्व व्हिस्की, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज फाइन रिजर्व व्हिस्की जैसे ब्रांड शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इस पर उसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि शराब कहां से भरी गई थी और गुजरात में इसे किसे सप्लाई किया जाना था

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *