LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में कलेक्टर ने आधे घंटे छात्रों को पढ़ाया

Local

चित्तौड़गढ़ में कलेक्टर ने आधे घंटे छात्रों को पढ़ाया

Share

11वीं के विद्यार्थियों से बोले- मेहनत सच्ची हो तो मंजिल दूर नहीं
चित्तौड़गढ़, 19 फरवरी
: पीएम श्री केंद्रीय स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को अचानक 11वीं विज्ञान कक्षा में जाकर करीब आधे घंटे तक विद्यार्थियों को पढ़ाया। उस समय केमिस्ट्री का पीरियड चल रहा था। कलेक्टर ने बिना किसी औपचारिकता के छात्रों से बातचीत शुरू की और कैथोड-एनोड, करंट का प्रवाह, इलेक्ट्रॉन की दिशा तथा वोल्टेज-करंट-रेजिस्टेंस के संबंध जैसे विषय सरल उदाहरणों से समझाए।
उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर समझाते हुए कहा कि केवल फार्मूले याद करना पर्याप्त नहीं, बल्कि यह जानना जरूरी है कि वे काम कैसे करते हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करने पर जोर दिया। छात्रों ने बताया कि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री उन्हें पसंद है, जबकि इनऑर्गेनिक कठिन लगती है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि बुनियादी समझ साफ हो तो हर विषय आसान बन जाता है।
कुछ छात्रों ने एनडीए और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में जाने की इच्छा जताई। कलेक्टर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में रटने से नहीं, कॉन्सेप्ट की स्पष्टता से सफलता मिलती है।
उन्होंने शिक्षकों को छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *