LOADING

Type to search

राजसमंद जिले के गलवा गांव में ग्रामीणों ने संभाली रात की पहरेदारी

Local

राजसमंद जिले के गलवा गांव में ग्रामीणों ने संभाली रात की पहरेदारी

Share

पुलिस मित्र टीम के साथ मिलकर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
उदयपुर, 24 फरवरी:
राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गलवा गांव में बढ़ती चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने रात्रि पहरेदारी शुरू की। पुलिस मित्र टीम के सहयोग से ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव की सुरक्षा की कमान संभाली और विभिन्न मोहल्लों में निगरानी रखी।
कुंवारिया थानाधिकारी रामचंद्र कुमावत ने बताया कि पुलिस के मार्गदर्शन में गठित पुलिस मित्र टीम के सदस्य देर रात तक गांव में गश्त करते रहे। टीम ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी और ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक पहरेदारी से गांव में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा। रात्रि गश्त के दौरान गांव में शांति व्यवस्था बनी रही। पुलिस प्रशासन ने भी ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *